अंबाला। कोरोना के वीरवार को 16 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह रही कि 19 मरीजों ने एक साथ महामारी को मात दी और डिस्चार्ज हुए। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.55 फीसदी है। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 78 रह गए हैं। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 846866 सैंपल लिए गए हैं।
कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 22 लाख 1 हजार 530 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि 10 लाख 65 हजार 488 लोगों को पहली तो 10 लाख 43 हजार 666 लोगों को कोरोना से बचाव की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता से जारी रहेगा, ताकि सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जा सके।