फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 15.60 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। विदेश भेजने के नाम पर झाडूमाजरा निवासी तरसेम सिंह से 15.60 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को वर्क परमिट पर विदेश भेजने का झांसा दिया था लेकिन उन्हें तय देश में भेजने के बजाय छोटे देशों में घुमाया व बाद में ओमान से डिपोर्ट करवा दिया। रुपये वापस मांगे तो 9 माह से फोन नहीं उठा रहे। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने गौरव व शिव भटनागर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

झाडूमाजरा गांव निवासी तरसेम सिंह ने बताया कि 2023 में उनकी मुलाकात सिटी के मिलाप नगर निवासी गौरव व शिव भटनागर से हुई थी। आरोपियों ने उन्हें विदेश भेजने का भरोसा दिलाया और 20 लाख रुपये की डिमांड की थी। डिपोर्ट होने के बाद आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने 3 साल के भीतर किश्तों में 4 लाख 40 हजार रुपये वापस किए लेकिन 9 महीने से आरोपी न तो फोन उठा रहे हैं और न ही बाकी रकम लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें