फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रदेश में 154 उपनिरीक्षक पदोन्नत, बनाया निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्रदेश में रोडवेज के 154 उपनिरीक्षकों की पदोन्नति हो गई है। इन्हें उपनिरीक्षक से निरीक्षक बनाया है। इसके साथ ही इन सभी का स्थानांतरण भी कर दिया है। इसके लिए चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से शुक्रवार लिस्ट जारी कर दी थी। अब यह सभी निरीक्षक दूसरे जिला के डिपो में जाकर चार्ज संभालेंगे।
विज्ञापन

अंबाला से 13 उपनिरीक्षक को निरीक्षक बनाया गया है और 11 की ट्रांसफर कर दी है। बता दें मुख्यालय की ओर से करीब आठ दिन पहले ही एक लिस्ट जारी की गई थी। जिसमें परिचालक को उपनिरीक्षक, उप निरीक्षक को निरीक्षक और चालक को यार्ड मास्टर बनाया था।
अंबाला डिपो के पास रह गए 16 उपनिरीक्षक : अंबाला डिपो के पास 76 उपनिरीक्षक के पद हैं और मौजूदा समय में डिपो में 27 उपनिरीक्षक थे। जिसमें 13 उपनिरीक्षक को निरीक्षक बनाया गया और 11 निरीक्षक को पदोन्नति देकर स्थानांतरण कर दिया गया है। अंबाला डिपो के पास कुल 16 उपनिरीक्षक रह गए हैं। ऐसे में बचे हुए उपनिरीक्षक बसों में कैसे चैकिंग करेंगे।
विज्ञापन

अंबाला से इनको मिली पदोन्नति : निरीक्षक दिनेश कुमार अंबाला से रोहतक, निरीक्षक राजकुमार अंबाला से कुरुक्षेत्र, निरीक्षक मनोज कुमार अंबाला से रोहतक, निरीक्षक सुरेश कुमार अंबाला से अंबाला, निरीक्षक सतबीर अंबाला से अंबाला, निरीक्षक शमशेर सिंह अंबाला से जींद, निरीक्षक माधव शर्मा अंबाला से रोहतक, निरीक्षक महावीर सिंह अंबाला से हिसार, निरीक्षक राजकुमार अंबाला से जींद, निरीक्षक बहादुर सिंह अंबाला से हिसार, निरीक्षक श्रीभगवान अंबाला से रोहतक, निरीक्षक जय भगवान अंबाला से आइएसबीटी दिल्ली और निरीक्षक सतीश कुमार को प्रमोशन देकर अंबाला से हिसार भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें