फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायरन बजते ही एयरफोर्स स्टेशन हुआ सील, रोड भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सायरन बजते ही एयरफोर्स स्टेशन हुआ सील, रोड भी बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। मंगलवार शाम करीब पौने छह बजे, एयरफोर्स स्टेशन में एक के बाद एक कई सायरन बजे। आसपास बसे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, एक बार तो ऐसा लगा की मानों कहीं कोई हमला या कोई अन्य घटना तो नहीं हुई। देखते ही देखते एयरफोर्स और पुलिस की ओर से सुरक्षा के दायरे को भी बढ़ा दिया गया एवं कई मार्गों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां भी हाई अलर्ट पर आ गईं। मगर बाद में पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की कि यह एयरफोर्स द्वारा शाम को मॉकड्रिल की गई थी, जिस वजह से सायरन बजे थे। शाम को सायरन बजते ही पुलिस एवं एयरफोर्स द्वारा एयरफोर्स स्टेशन को जाने वाली मुख्य एलेक्जेंड्रा रोड को बंद कर दिया गया। इस दौरान पुलिस टीमें भी रोड पर तैनात हो गईं जबकि एयरफोर्स पुलिस भी मौजूद रही। सेना नगर क्षेत्र से भी एंट्री को बंद कर दिया गया। मुख्य रोड के अलावा एयरफोर्स स्टेशन के आसपास सैन्य क्षेत्रों की भी कई सड़कों को बंद कर दिया गया। लगातार सायरन बजने के बाद ही पुलिस टीमें भी अलर्ट पर आ गईं। रास्ते बंद किए जाने से वाहन चालकों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें अन्य मार्गों से जाना पड़ा। बता दें कि भारत द्वारा पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने के अगले दिन जब पाक विमानों ने भारतीय सीमा में दाखिल होकर हमला किया तो उस दिन में लगातार कई सायरन एयरफोर्स स्टेशन में बजे थे।
विज्ञापन

---
एयरफोर्स स्टेशन के आसपास सुरक्षा को बढ़ाया गया है। एयरफोर्स द्वारा मॉकड्रिल की गई है जिस वजह से यह सुरक्षा की गई थी।
राम कुमार, डीएसपी, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें