फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

220 करोड़ की लागत से बनने वाली अंबाला-साहा फोरलेन का गडकरी ने रिमोट से किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने वीरवार को छावनी से जगाधरी की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 444ए पर अंबाला से साहा तक चारमार्गी सड़क बनाने के निर्माण कार्य की आधारशिला रखकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। इस चारमार्गी सड़क के निर्माण कार्य पर 220 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
इस सड़क के शिलान्यास अवसर पर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपना संदेश देते हुए इस सड़क की आधारशिला रखे जाने का श्रेय स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को दिया। गडकरी ने इस दौरान बताया कि प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपए की लागत से नई सड़कों का जाल बिछाने का काम किया गया है। वहीं 14 हजार करोड़ रुपये की लागत से 38 परियोजनाओं के साथ-साथ 3 एक्सप्रेस हाईवे बनाए गए हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन है। भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आते ही उन्होंने इस सड़क को जहां नेशनल हाईवे का दर्जा दिलवाने का काम किया गया वहीं विधिवत इस सड़क के चारमार्गी बनने के निर्माण कार्य की आधारशिला रखने का काम किया है।
विज्ञापन


फोरलेन की मुख्य बातें
- सड़क की लंबाई 14.840 किलोमीटर है तथा अमेरिका की कंपनी द्वारा इसकी डी.पी.आर. तैयार की गई है और सिंगल कंपनी को इस कार्य को अलॉट किया गया है।
- इस सड़क के दोनों ओर सर्विस लेन भी बनाई जाएगी।
- सड़क में तीन मेजर ब्रिज, 6 माइनर ब्रिज व 36 पुलियों का निर्माण होगा।
- 0 (अंबाला छावनी बस स्टैंड) से किलोमीटर 4.700 (टांगरी नदी) से किलोमीटर 14.840 (साहा) तक बिटुमिनस सड़क बनाई जाएगी।
- इस सड़क के बनने के बाद जहां रोज लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी, वहीं लोगों का आवागमन भी आसान होगा।


पुरानी मांग थी फोरलेन की
विज ने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश की तरक्की उसके आधारभूत संरचना पर निर्भर करती है। केंद्र व प्रदेश सरकार के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में चारों तरफ विकास कार्यों को करवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मतलब विकास और विकास का मतलब भाजपा है। इसी दृष्टि से छावनी में ही नहीं पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को करवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंबाला से साहा तक की सड़क को चारमार्गी बनाने की मांग बहुत पुरानी थी। पूर्व की सरकारों में रहे नेताओं ने छल-कपट करके, बिना कोई मंजूरी करवाए, बिना पैसे सेक्सन करवाए तथा बिना टैंडर के ही लोगों को बरगला कर सड़क बनाए जाने के झूठे होर्डिंग्स लगवाकर अपनी राजनीति चमकाने का काम किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क को सबसे पहले नेशनल हाईवे का दर्जा हमने दिलवाया और आज इसे चारमार्गी बनाने की आधारशिला रखकर लोगों की पुरानी मांग को पूरा करने का कार्य किया है।


गडकरी का जताया आभार
स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी का छावनी की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गडकरी सड़कों के साथ-साथ जलमार्ग की दृष्टि में भी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उनके कार्यालय लिखे कुछ शब्दों के बारे में बताते हुए कहा कि अमेरिका की सड़कें इसलिए बेहतरीन नहीं है कि अमेरिका अमीर है बल्कि अमेरिका इसलिए अमीर है क्योंकि वहां की सड़कें बेहतरीन हैं।


लोगों को मिलेगी सहूलियत : कटारिया
लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया ने इस सड़क के निर्माण कार्य की आधारशिला रखे जाने की बधाई देते हुए बताया कि इसके बनने के बाद लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की कनेक्टिविटी 52 प्रतिशत थी, अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नेतृत्व में देहाती क्षेत्रों में सड़कों की कनेक्टिविटी 92 प्रतिशत हो गई है। यहां पहुंचने पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक गौतम विशाल व रीजनल ऑफिसर विशाल गुप्ता ने मुख्य अतिथि विज व सांसद कटारिया को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक गौतम विशाल व रीजनल ऑफिसर विशाल गुप्ता, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सतेंद्र सिवाच, भाजपा ग्रामीण मंडल प्रधान जसबीर जस्सी, बलविंद्र शाहपुर, सोम चोपड़ा, किरण पाल चौहान, अजय बवेजा, रवि सहगल, सतपाल ढल्ल, कमल किशोर जैन, शुभ आदेश मित्तल, आशीष तायल, ललित चौधरी, नरेन्द्र सेठी, अजय पराशर, सुरेंद्र बिन्द्रा, जगदीश अरोड़ा, ब्रह्म प्रकाश, फकीर चंद, मीडिया प्रभारी बिजेन्द्र चौहान, राज सिंह, रमेश पाल नहौनी, नरेंद्र पाल शेरा, बलकेश वत्स सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें