फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी से सीएम ने जिले में किया विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
300 बेड का बनेगा सिटी सिविल अस्पताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला शहर के सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले को 132 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी हैं। राज्यमंत्री चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आयोजित वीसी में मुख्यमंत्री द्वारा जिले में किए गए विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

विधायक असीम गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रविवार को ही शहर में नागरिक अस्पताल को 300 बेड का बनाने का शिलान्यास किया है। इससे अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोगों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बीजेपी जगमोहन लाल कुमार, मडंल प्रधान अनुभव अग्रवाल, मडंल प्रधान मनदीप राणा, संजीव गोयल, रितेश गोयल, गुरजंट, नसीब सिंह तथा जिला प्रशासन की ओर से डीसी शरणदीप कौर, एडीसी शक्ति सिंह, एसडीएम कमलप्रीत कौर, एसडीएम अदिति, शिवालिक बोर्ड की सीईओ प्रतिमा चौधरी, सीटीएम सुशील कुमार, सिविल सर्जन संत लाल वर्मा, डीएफएससी निशांत राठी, जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रविन्द्र चौधरी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें