अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। 16 साल की नाबालिग लड़की को अगवा करने और छेड़छाड़ के आरोप में महिला पुलिस थाना नारायणगढ़ ने आरोपी रंजीत निवासी गांव सोहना मुलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
महिला पुलिस थाना की एसएचओ उषा के अनुसार क्षेत्र की नाबालिग की मां ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि 18 फरवरी को उसकी लड़की घर में अकेली थी। दोपहर में एक व्यक्ति उसके मुंह पर हाथ रखकर उसे पास के जंगल में ले गया, जहां आरोपी ने उससे अश्लील हरकतें की। जब लडकी ने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। जब लड़की के परिजन बाद में घर आए तो उसे घर में न पाकर शोर मचाया, जिस पर उसकी तलाश शुरू कर दी। इसकी भनक आरोपी रंजीत को लगने पर वह लड़की को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। लड़की ने घर आकर सारी बात बताने पर पुलिस में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाकर आरोपी रंजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लड़की के अदालत में 164 के बयान करवाए।