फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी सेक्टर सात स्थित प्रेम नगर व विजय नगर में समस्याओं की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम नगर और विजय नगर में पानी निकासी बाधित, सड़कों की हालत जर्जर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। रिहायशी क्षेत्र होने के बाद भी प्रेम नगर, विजय नगर एवं सेक्टर सात में समस्याओं की भरमार है। यहां न तो सड़कों की हालत सुदृढ़ है और न ही सफाई की कोई व्यवस्था है। इस कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समीर, सुधीर, राहुल, विकास, रणदीप सिंह, सोरभ, राधा, गौरव व अन्य ने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले कई सालों से सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है, जिस कारण इनकी हालत बदतर हो गई है। वहीं क्षेत्र बने हुए छोटे-छोटे पार्कों की देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है। इससे पार्क में लंबी-लंबी घास होने व पानी खड़ा रहने के कारण मच्छरों की भरमार है और लोगों को बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। इसको लेकर वह पूर्व पार्षद को भी यह चुके हैं लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कई दिन तक नहीं होती पानी की निकासी
मानसून के सीजन में बारिश होने के बाद पूरे प्रेम नगर क्षेत्र में जलभराब की स्थिति पैदा हो जाती है। हालत तब खराब होती है जब कई-कई दिन तक पानी की निकासी नहीं होती ओर क्षेत्र में पानी खड़ा रहता है, जिससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है।
छोटे पार्कों की हालत बदतर
प्रेम नगर क्षेत्र व सेक्टर सात में कई छोटे पार्क बने हुए हैं, लेकिन देखभाल न होने के कारण इनकी हालत बहुत ही बदतर हो गई है और यह लोगों के लिए बीमारियों का घर बनते जा रहे हैं। मानसून के सीजन में पार्क की सफाई न होने से इसमें लंबी लंबी घास उग गई है और पूरे पार्क में पानी भरा रहता है। इससे आसपास के क्षेत्र में मच्छरों की भरमार रहती है। वहीं बच्चे व बुजुर्ग भी इन पार्कों को उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। पार्क ने लगे डेस्क टूट गए हैं और घास न कटने के कारण घूमने के लिए स्थान भी नहीं बना है।
सड़कों के गड्ढों से हो रहे हादसे
प्रेमनगर क्षेत्र में बनी सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय है। क्षेत्र वासियों ने बताया कि इन सड़कों का निर्माण बहुत समय पहले किया गया था, लेकिन धीरे-धीरे इस क्षेत्र की सड़कों की हालत जर्जर होती चली गई। इसके बाद भी इसे ठीक नहीं करवाया गया। इन गड्ढों के कारण आए दिन लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं और कई जगह लाइट न होने के कारण उन्हें गड्ढा दिखाई नहीं देता और वाहन चलाते समय सुतंलन बिगड़ कर गिर जाते हैं।
विज्ञापन

नहीं होती क्षेत्र की सफाई
क्षेत्र निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में सफाई न होने के कारण आसपास के क्षेत्र में गंदगी का आलम रहता है और यही कारण है कि आसपास के क्षेत्र बदबू रहती है। वहीं कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर लोगों ने डंपिंग क्षेत्र बना दिया और वहां के लोगों का जीना दुभर हो गया है। जिसको लेकर वह आगामी दिनों में एक बार फिर से नगर निगम में शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें