फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात लाइटों की खामियों को दूर करें, किसी दिन करेंगे निरीक्षण : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गीता गोपाल चौक और एसडी कालेज के नजदीक लगाई गई यातायात लाइटों की तकनीकी खामियों को तुरंत दुरुस्त करें। उन्होंने कहा कि यह लाइटें लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि ट्रैफिक लाइटें बंद नहीं होनी चाहिए।
विज शुक्रवार को अपने आवास पर निगम अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी दिन यातायात लाइटों का औचक निरीक्षण करेंगे और खामी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार मानकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब होती है तो उसे उसी समय ठीक करवाएं और स्ट्रीट लाइट का कार्य देख रही फर्म को इसके लिए आदेश जारी करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्षा के सीजन में पूरे निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें। नाले-नालियों की सफाई के साथ-साथ बाजारों व अन्य मोहल्लों में कहीं पर भी कूड़े के ढेर नहीं होने चाहिए। प्रतिदिन गंदगी को उठवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन नालों में अभी तक गाद इत्यादि निकालने का कार्य थोड़ा-बहुत शेष है, उसमें अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर शीघ्र पूरा करें।
विज्ञापन


विकास परियोजनाओं पर की चर्चा
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ अंबाला सदर क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा की और कहा कि सभी परियोजनाएं समय पर पूरी होनी चाहिए। निर्माण कार्यों में प्रयोग की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के मामले में किसी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी और प्रत्येक कार्य की निर्माण सामग्री की जांच भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सदर के सभी क्षेत्रों में निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र की शिकायतें निगम के ध्यान में लाई जाती हैं और ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका तुरंत समाधान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें