फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती में धोखाधड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर अजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सेना भर्ती में धोखाधड़ी के मामले में बीसी बाजार चौकी पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार निवासी गांव तलाकोरा, जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मामले में संलिप्त 30 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ज्ञात रहे कि फरवरी 2017 में सेना भर्ती कार्यालय के तत्कालीन निदेशक कर्नल विक्रम सांखला ने आरोप लगाया था कि सेना में भर्ती के लिए दलजीत, बलजिंद्र, लखविंद्र, सुरेश, सतीश, राहुल, अंकुश, सुनील, सोहन, हरदीप, कृष्ण, अंग्रेज, सुधीर, विष्णु, भूपेंद्र, संदीप, सुनील, आकाश, रवि और पवन आदि ने मिलकर फर्जी प्रमाण पत्र देकर धोखाधड़ी की थी। किसी ने शिक्षा संबंधी तो किसी ने रिहायशी संबंधित सहित अन्य दस्तावेज गलत लगाए थे। इन युवाओं को सेना में भर्ती कर लिया गया था, मगर दस्तावेजों की पड़ताल के दौरान वह पकड़े गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश कुमार को अब गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें