कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रगान में बदलाव की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रगान में बदलाव की मांग की है। विज ने राष्ट्रगान में बदलाव की मांग उठाकर असम से कांग्रेसी सांसद रिपुन बोरा की बात का भी समर्थन किया। मंत्री विज ने कांग्रेसी सांसद रिपुन बोरा की राष्ट्रगान से सिंध शब्द हटाए जाने के प्रस्ताव पर हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्रगान में से सिंध शब्द भी हटना चाहिए। साथ में अधिनायक शब्द हटाया जाना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान में अधिनायकवाद नहीं बल्कि प्रजातंत्र है। बता दें कि सांसद रिपुन बोरा द्वारा लोकसभा में प्रस्ताव लाकर राष्ट्रगान में से सिंध शब्द हटाकर इसमें नार्थ ईस्ट का जिक्र किए जाने का प्रस्ताव रखा है, जिस पर प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी बदलाव की मांग उठाई है।