फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- जिला प्रशासन द्वारा समाज सेविका राधिका चीमा के सहयोग से उपलब्ध करवाए जाएंगे सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 10-10 लीटर के मटके

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलेगा मटके का ठंडा पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
जिले के सभी 1213 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को गर्मियों में मटके का ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। समाजसेवी राधिका चीमा और कृषि विज्ञान केंद्र तेपला के सहयोग से जिला प्रशासन इस योजना को अमलीजामा पहनाएगा। पारंपरिक तरीके से पानी को शुद्ध करने की तकनीक के सहयोग के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र तेपला को साथ जोड़ा गया है जबकि यह मटके उपलब्ध करवाने पर आने वाला पूरा खर्च समाजसेविका राधिका चीमा द्वारा वहन किया जाएगा। जिले में स्थित सभी 1213 आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध करवाए जाने वाले इन विशेष मटकों पर प्रति यूनिट 200 से 300 रुपये खर्च होंगे।

उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि गर्मी के दिनों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के लिए शुद्ध और शीतल जल की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उन्हें दिक्कत पेश आती थी। अब प्रशासन द्वारा इन सभी केंद्रों पर 10-10 लीटर क्षमता के मटके उपलब्ध करवाए जाएंगे जिनमें पानी कुदरती तौर पर शीतल रहने के साथ-साथ पारंपरिक तरीके से जल को शुद्ध करने की तकनीक का भी प्रयोग किया जाएगा। इन मटकों में नल लगा होगा जिससे बच्चों के लिए पानी लेने में आंगनबाड़ी स्टाफ को सुविधा मिलेगी। गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में यह सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। पूरे प्रदेश में अपने प्रकार की विशेष पहल अंबाला से शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए थे मटके
गत 12 जनवरी को उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ गांव तेपला में बेटियों की लोहड़ी उत्सव में शामिल हुई थी। वहां पर कृषि विज्ञान केंद्र तेपला और अन्य संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में इस तरह के मटकों को प्रदर्शित किया गया था। एक बार मटके उपलब्ध कराने के बाद बिना किसी अतिरिक्त खर्च और अन्य किसी तकनीक के सहारे से इन विशेष मटकों से बच्चों के लिए आसानी से जल उपलब्ध हो सकेगा। उपायुक्त ने उसी समय जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में यह तकनीक अपनाने का निर्णय लिया था। प्रशासन के इस निर्णय को कार्यरूप देने में समाजसेवी और महिला उद्यमी राधिका चीमा ने सहयोग दिया है और इस परियोजना पर खर्च होने वाली सारी राशि उन द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें