फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी टीचर पदों पर नियुक्तियां विवादों में, सीएम विंडो पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच, डीईओ भेजी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। हलका मुलाना के एक व्यक्ति ने मुलाना स्थित आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वर्ष 2010 में स्थाई टीचर के पदों पर हुई नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए इन नियुक्तियों को नियम विरूद्ध बताते हुए सीएम विंडो पर शिकायत की है। इसी शिकायत पर शिक्षा विभाग ने इस पर जांच शुरु कर दी है।
शिकायकर्ता मुलाना निवासी तरविंद्र ने शिकायत में कहा कि आर्य स्कूल में वर्ष 2010 में हुई टीचर के पदों पर नियुक्ति गलत व धोखे से हुई है। इसकी सूचना शिकायकर्ता ने आरटीआई से प्राप्त की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक स्कूूल की प्रंबधन समिति ने दो टीचरों की नियुक्ति नियमों के खिलाफ की है। आरटीआई से प्राप्त सूचना के मुताबिक इन नियुक्तियों में नियमों को दरकिनार कर नियुक्तियां दी गई हैं। इस पर स्थानीय विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने की बजाय लीपापोती करने में जुटे है। शिकायतकर्ता तरविंद्र ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2010 में स्कूल में स्थाई पद के लिए आवेदन किया था। उस वक्त उसका इंटरव्यू भी लिया गया लेकिन बाद में स्कूल प्रंबधन ने मिलीभगत कर दूसरे को नौकरी दे दी। इसके बारे में उन्होंने विभाग के साथ-साथ कोर्ट में भी शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। इसी स्कूल में कुछ और नियुक्तियां भी संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में बीईओ बराड़ा वीणा सिंघानिया ने बताया कि आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नियुक्तियों को लेकर शिकायत मिली थी। दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाया गया था। दोनों पक्षों के बयानों को सुनकर शिकायत को डीईओ के पास फारवर्ड कर दिया है। इसके बाद की कार्यवाही क्या होगी वह डीईओ अंबाला करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें