फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- आयरन लेडी इंदिरा जयंती पर कांग्रेस की यात्रा -

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी की राजनीतिक सूझबूझ की दुनिया कायल थी : तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट/सिटी/बराड़ा/नारायणगढ़।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी मजबूत इरादों वाली नेता थीं। दुनिया उनकी राजनीतिक सूझबूझ की कायल रही है। वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित यात्रा के दौरान संबोधित कर रहे थे। अंबाला में यात्रा का कई जगह पर स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के राज में देश में मजबूत सरकार थी पर अब भाजपा के राज में देश में मजबूर सरकार है। भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल गीत पर उठाए गए सवाल पर बोलते हुए तंवर ने कहा कि अनिल विज को इतिहास का ज्ञान नहीं है। विज ने इतिहास को पढ़ा नहीं या फिर वो इतिहास को तोड़ना-मरोड़ना चाहते हैं। गाने का तात्पर्य इतना है कि हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। अगर ऐसा ही है तो अनिल विज गुजरात में जाकर गांधी का विरोध क्यों नहीं करते।
विज्ञापन


वहीं कैंट में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई, जिसकी अध्यक्षता एससी सैल के प्रधान रतन लाल टांक द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके बैंक सुविधाओं को आम व्यक्ति की पहुंच तक लाने के साथ-साथ देश को आर्थिक मजबूती प्रदान की थी। उन्होंने बच्चों, महिलाओं और गरीब वर्ग के लोगों के उत्थान की योजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी। वहीं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया इंचार्ज चित्रा सरवारा ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत विश्व की मजबूत शक्ति बना। उस समय देश में कहा जाता था इंदिरा गांधी ने देश के लिए हर किरदार निभाया वह एक बेटी, एक मां, एक लीडर सभी थीं।

नगर निगम के डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल और कांग्रेस नेता सतीश कनौजिया ने कहा कि इंदिरा गांधी के इरादे काफी मजबूत रहे हैं। उन्होंने कई ऐसे मौकों पर अपनी राजनीतिक नेतृत्व की क्षमता का परिचय दिया, जिसे पूरी दुनिया ने माना है। इंदिरा गांधी ने देशहित के लिए जो कार्य किए हैं, वे इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हैं।

उधर, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया इंचार्ज चित्रा सरवारा, महिला कांग्रेस हरियाणा की महासचिव रुचि शर्मा व प्रिया कांगड़ा द्वारा सिविल अस्पताल अंबाला छावनी में मरीजों को फल भी वितरित किये। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला परिषद पूर्व चेयरमैन बृह्मपाल राणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्खी सिंह राणा, पार्षद वीरेंदर गांधी, पार्षद जरनैल सिंह माजरा, नरेंद्र जैन, सुरेश विग, सुभाष जायसवाल, अशोक दुआ आदि मौजूद रहे।

इसी प्रकार बराड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव वरुण चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी न केवल भारतीय राजनीति में छाई रहीं बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी वे एक प्रभाव छोड़ गई। इंदिरा गांधी अपनी प्रतिभा और राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्व राजनीति के इतिहास में जानी जाती हैं। इस मौके पर बराड़ा खंड प्रधान करण राणा, साहा खंड प्रधान सुरजन सिंह केसरी, युवा प्रधान दुष्यंत चौहान, जिला महासचिव देवेंदर लालजी, जंगबीर सिंह, सरपंच जरनैल सिंह जैली, पूर्व सरपंच नरेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच राजू नाहरा, पंकज सिंह, शंटी दहिया माजरा, काका सैनी धीन, नरपतसिंह, मंगतराम, सतीश मलिक, अमन कौशल, सुरेंद्र नगला, कल्याण गगनपुर, सुरेंद्र चौहान, जीवन सहगल, अक्षय राणा, मास्टर रवि, गुलाब पूनिया, रघुवर दास, नरेश कुमार, गुरदेव, राजन योगी, नितिन उपलाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, नारायणगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अशोक मेहता के आवास पर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। कांग्रेस नेता मेहता ने कहा कि देश के विकास में इंदिरा गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बैंकों का राष्ट्रीयकरण पूर्व प्रधानमंत्री की ही देन है जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व बदलाव आया था। मेहता ने कहा कि 1971 के बांग्लादेश युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी उसके पीछे इंदिरा गांधी का सशक्त राजनैतिक नेतृत्व ही था। इस अवसर पर ओमप्रकाश पाल, अमनप्रीत सिंह, बलविंद्र सिंह, गौरव राज एडवोकेट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें