फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में युवती का हंगामा, पुलिस ने घर भेज ली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बीती रात दाखिल युवती ने होश में आते ही हंगामा खड़ा कर दिया। युवती इमरजेंसी ब्लॉक में ही नशे की डिमांड करते हुए वापिस जाने की जिद करती रही। दरअसल, बुधवार देर रात युवक व युवती बस स्टैंड के पास बेसुध हालत में मिले थे जिसके बाद राहगीरों ने उन्हें कैंट सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया था। उधर, सिक्योरिटी गार्ड व स्टाफ ने समझाने का प्रयास किया तो युवती इमरजेंसी ब्लॉक से बाहर आ गई। जहां युवती अस्पताल परिसर में उत्पात मचाती रही। अस्पताल स्टाफ से सूचना पाकर पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवती को शांत करवाया। पुलिस ने युवती के कहने पर कागजी कार्रवाई कर उसके साथी युवक के साथ घर भेज दिया। पुलिस का कहना था कि अस्पताल में दाखिल होने के दौरान युवक व युवती नशे की हालत में थे। अस्पताल में दाखिल 22 वर्षीय करण ने बताया कि वह अपने दोस्त गीतांजलि के साथ दिल्ली गया था और वापिस लौटते समय वह अंबाला कैंट बस स्टैंड पर बेसुध हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें