फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंट से 15 वर्षीय छात्र लापता, अपहरण का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिकलीगर मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय राघव बंसल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं के तहत प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता अरुण बंसल ने बताया कि राघव सुबह 10 बजे मच्छी मुहल्ला स्थित हार्ट्रॉन सेंटर में कंप्यूटर सीखने गया था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और किशोर की तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें