फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमीन बेचने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जमीन बेचने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने रामपुरा गांव भिवाडी राजस्थान निवासी बशीर अहमद की शिकायत पर रायपुररानी निवासी अमित कुमार, संभालखा निवासी नवाब सिंह व ईश्वर सिंह सहित अमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बशीर अहमद ने बताया कि उसके गांव के ही साहिद ने केशोपुर गांव में 11 एकड़ भूमि जोकि खेतीबाड़ी की जमीन है, वह दिखाई थी। उसने आरोपी अमित कुमार को अपना दोस्त बताया था। उसने कहा है कि इस जमीन में उन्हें दोगुना मुनाफा मिल सकता है।
13 जनवरी को उनके कुछ मित्र अंबाला आए और अमित कुमार से मुलाकात की। अमित कुमार कुमार के साथ केशोपुर गांव का पूर्व सरपंच जमींदार नवाब सिंह और गांव का नंबरदार ईश्वर सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने 11 एकड जमीन का प्रति एकड़ 1.25 करोड़ के हिसाब से सौदा तय किया। इसके बाद अमित कुमार ने उनकी मुलाकात अमन व उसके ससुर से करवाई। उन्होंने उक्त आरोपियों के बातों पर विश्वास करके 10 लाख रुपये उनके बैंक खातों में और पांच लाख रुपये नकद दे दिए लेकिन न तो जमीन मिली और न ही ही रुपया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें