फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिसूचना के विरोध में मंत्री विज को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा केनाल एंड ड्रेनेज एक्ट का हवाला देकर जारी की गई अधिसूचना के विरोध में प्रापर्टी डीलर्स एसोसिएशन व अन्य सदस्यों ने स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने इस मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन की ओर से चेयरमैन महेंद्र सेठी, गुरविंद्र, के अलावा वार्ड पार्षद जसबीर जस्सी, भाजपा नेता किरणपाल व अन्य भी इस दौरान मौजूद रहे। सदस्यों ने कहा कि विभाग ने बिना होमवर्क किए गलत अधिसूचना जारी कर हजारों लोगों के लिए मुसीबत उत्पन्न कर दी है। जिन लोगों के अब टांगरी नदी के आसपास मकान बने हुए हैं वह भी अब अपनी प्रापर्टी का क्रय-विक्रय नहीं कर सकेंगे। मंत्री विज ने ध्यानपूर्वक बात को सुना जिसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें टांगरी नदी के आसपास के खसरे नंबर की सही व लिखित जानकारी दे जिसके बाद वह आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे। गौरतलब है कि विभाग द्वारा जारी इस अधिसूचना से कई कालोनियों अवैध हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें