फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आंधी और बारिश से 143 फीडर ठप

विज्ञापन
रात्रि के समय तारों से ठीक करते बिजली निगम के कर्मचारी। विभाग - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
अंबाला। आंधी और बारिश के कारण शुक्रवार रात को कई स्थानों पर पेड़ और खंभे गिर गए। पेड़ों के गिरने से यातायात ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ। खंभों के गिरने से जिला में 143 फीडर ब्रेकडाउन हो गए। इसमें अंबाला सिटी में 38, अंबाला कैंट में 87 तो नारायणगढ़ में 18 फीडराें को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

फीडर बंद होने से देररात से शनिवार दोपहर तक कई इलाकों में बिजली कट रहे। हालांकि शुक्रवार देररात से ही बिजली निगम सूचना पाकर मौके पर फीडराें को दुरुस्त करने में जुट गया। अगले दिन दोपहर तक पूरी तरह से फीडरों की स्थिति ठीक हो सकी। इसके साथ ही कुछ स्थान ऐसे थे जहां पर पेड़ बिजली के तारों पर ही गिर गए थे। इससे काफी नुकसान हुआ और बिजली सप्लाई भी नहीं हो सकी।
ऐसे में सुबह बिजली निगम के कर्मचारी क्रेन की मदद से ऐसे पेड़ों को काटते दिखाई दिए। बताया जाता है कि एक दिन पहले 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा के कारण सबसे अधिक नुकसान नारायणगढ़ और मुलाना हल्का क्षेत्र में हुआ। वहीं वन विभाग के अनुसार चार से पांच पड़े गिरने की सूचना है।
विज्ञापन


धूप और बादलवाई से घटा तापमान

शुक्रवार को जहां मौसम शाम को बदला था। इसके बाद देररात तक बिजली कड़कती रही। ऐसा लंबे समय बाद देखने को मिला है जब किसी पश्चिमी विक्षोभ में कई घंटों तक बिजली चमकी है। बिजली चमकने से किसानों को हरदम चिंता सताती रही कि कहीं बिजली गिरने से उनके गेहूं की आग न लग जाए। शनिवार को सुबह एक बार तो धूप निकली, मगर बादलवाई के कारण आंखमिचौनी होती दिखाई दी। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दो मिलीमीटर बारिश रही।

छह दिन मौसम खुश्क रहने की उम्मीद

चंडीगढ़ स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली थी। पानीपत और कैथल में तो 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। आगामी पांच से छह दिनों तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। नार्थ हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर मौसम हल्का परिवर्तित हो सकता है। दो दिन के बाद दिन और रात्रि के तापमान में बढ़ाेतरी देखने को मिल सकती है।



वर्जन

143 फीडर आंधी बारिश से प्रभावित हुए थे। इन्हें दोपहर तक ठीक कर दिया गया। इसके बाद विद्युत सप्लाई को सुचारू कर दिया गया।
-वीके गोयल, एसई, बिजली निगम



बारिश से कृषि पर कोई खास नुकसान नहीं हुआ। अभी तक 70 प्रतिशत तक गेहूं की कटाई हो चुकी है।
-जसविंदर सैनी, जिला उप निदेशक, कृषि विभाग

रात्रि के समय तारों से ठीक करते बिजली निगम के कर्मचारी। विभाग- फोटो : आयोजक

रात्रि के समय तारों से ठीक करते बिजली निगम के कर्मचारी। विभाग- फोटो : आयोजक

रात्रि के समय तारों से ठीक करते बिजली निगम के कर्मचारी। विभाग- फोटो : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें