अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों के ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटे और वाहन चालकों को पुलिस ने यातयात के नियमों का भविष्य में पालन करने को कहा। इस दौरान एसआई बहादुर सिंह व एएसआई वीरेंद्र राणा का कहना था कि प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर अनेकों जागरूकता कैंप लगाए गए हैं। जीवन बहुत अमूल्य है इसे शान से जीएं व नियमों का पालन करें। इस दौरान नारायणगढ़-कालाआम्ब मार्ग पर पुलिस ने 52 वाहनों के चालान किए।