अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर में जीटी रोड पर शंभू टोल प्लाजा पर एक कार सवार के साथ मारपीट करने के आरोप में सदर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैै। करनाल के जुंडला निवासी नवजोत कालरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी को वह कार में अपनी पत्नी के साथ जा रहा था कि इसी बीच पीछे से आई एक ऑल्टो कार ने उनकी कार को देवी नगर टोल प्लाजा पर टक्कर मार दी। इसके बाद उस कार में से युवक उतरे और उसे गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने उसे रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।