फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के पहले दिन ही विजिबिल्टी जीरो, सड़क पर रेंग-रेंग कर चले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
साल के पहले दिन ही दृश्यता जीरो, सड़क पर रेंग-रेंग कर चले वाहन
विज्ञापन

फोटो नंबर : 33 व 39
धुंध की वजह से कई ट्रेनें भी हुईं प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नववर्ष के पहले दिन ही धुंध की मार पड़ी। सुबह से ही घनी धुंध रही जिस कारण दृश्यता क्षमता जीरो रही। सड़क पर वाहनों को रेंग-रेंग कर चलना पड़ा जबकि रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। उधर धुंध की वजह से नन्हेड़ा टी-प्वाइंट पर ट्रैफिक लाइट के निकट दो वाहन आपस में भिड़ गए। हालांकि इनमें सवार लोगों को मामूली चोट लगी है। साल के पहले दिन तापमान भी सर्द रहा। न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से तीन डिग्री कम था। उधर, मंगलवार रात्रि आठ बजे से ही धुंध पड़नी आरंभ हो गई थी।
वर्ष 2019 ने अंबाला की जनता के लिए सर्द हवाओं कड़ाके की ठंड और घनी धुंध के साथ स्वागत किया है। शहर में पड़े घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण वाहन चालकों की रफ्तार तो धीमी हुई है, वहीं रेलगाड़ियों पर भी यह धुंध भारी पड़ी है। नववर्ष की सुबह सैर करने वाले कड़कती ठंड में एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं देते नजर आए। तापमान में आई गिरावट के कारण ज्यादातर लोग अलाव सेंकने के साथ चाय की चुस्कियों लेकर ठंड का मजा लेते नजर आए।
विज्ञापन

नन्हेड़ा टी-प्वाइंट पर भिड़े वाहन
उधर, नन्हेड़ा टी-प्वाइंट पर सुबह दो वाहन आपस में भिड़ गए। धुंध की वजह से दोनों वाहनों की टक्कर हुई। ट्रैफिक लाइट से पहले एक कार के पीछे दूसरे कार चालक ने टक्कर मारी। पड़ाव थाने के एसएचओ भूषणदास ने बताया कि भिड़ंत में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और फिलहाल कोई घायल नहीं हुआ है। केवल मामूली खरोंचें वाहन चालकों को आईं थीं।
विज्ञापन

शताब्दी सहित कई ट्रेनें लेट
मंलगवार को धुंध की वजह से अपलाइन पर अमृतसर-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, शान-ए-पंजाब एक घंटा, दादर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, हिमालयन क्वीन 45 मिनट, हावड़ा एक्सप्रेस तीन घंटा, हावड़ा मेल ढाई घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, सियालदहा एक्सप्रेस तीन घंटे लेट हुई। इसके अलावा डाउन लाइन पर शान-ए-पंजाब पौना घंटा, पश्चिम एक्सप्रेस आधा घंटा, जनशताब्दी एक्सप्रेस 45 मिनट लेट हुई। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें