फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के भीतर करेंगे कांग्रेस के जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताह के भीतर करेंगे कांग्रेस के जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा : तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर प्रदेश में जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके लिए लिस्ट जारी की जा चुकी है। हरियाणा के प्रभारी कमल नाथ राजस्थान में व्यस्त होने के कारण इसकी घोषणा में देरी हुई। अब उनके दिल्ली आने के बाद एक सप्ताह के भीतर घोषणा कर दी जाएगी। वह 30 सितंबर को पानीपत में होने वाली ‘पोल खोल-हल्ला बोल’ रैली का न्योता देने अंबाला आए। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वर्तमान सरकार द्वारा की गई सभी घोषणाओं को लेकर चार्जशीट तैयार की है और 30 सितंबर को रैली में सरकार से इन्हीं घोषणाओं में से पूरी तरह से सिरे चढ़ाई गई घोषणाओं पर जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने स्वयं को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि वह रैली में अपनी अभूतपूर्व ताकत झोंक देंगे और लोगों को मौजूदा सरकार की नाकामियों से रूबरू करवाएंगे।
----------------
सरकार ने जनता से झूठे वादे कर किया धोखा
तंवर कहा कि रैली में लोगों को मोदी के भाषण व खट्टर के कुशासन के बारे में बताया जाएगा कि किस तरह भाजपा ने लोगों से झूठे वादे कर वोट लिए और विकास के नाम पर धोखा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की 10 लोकसभा व 80 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई साइकिल यात्रा एक अश्वमेघ यज्ञ था, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने आहुति डाली। वहीं बढ़ते प्रॉपर्टी टैक्स पर उन्होंने मौजूदा सरकार को ठगों की सरकार और ठग नेता कहा। नोटबंदी को लेकर उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें ठग ऑफ हिंदोस्तान बताया। उन्होंने कहा कि इंश्योरेंस कंपनियां प्रीमियम तो 500 करोड़ तक करती हैं, लेकिन देती 5 करोड़ भी नहीं। इस दौरान तंवर ने मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि जैसे गरीबों के यह रुपये इन्होंने डकार लिए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
राफेल डील की जांच करवाएं मोदी
तंवर ने कहा कि पानीपत रैली इतिहास रचेगी और इसके बाद सरकार की गिनती उल्टी शुरू हो जाएगी। महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर उन्होंने कहा कि रोजाना बलात्कार की वारदात सामने आ रही हैं और सरकार कुंभकर्णी नींद में है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राफेल डील की जांच करवाएं। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दविंद्र वर्मा, यशपाल राणा, मिथुन वर्मा, सुधीर जयसवाल, नैब सैनी, राजेश मेहता, ओंकार नाथी व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें