फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन सुविधा के लिए बदला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अंबाला जिला में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन सुविधा के लिए पोर्टल में परिवर्तन किया गया है। इस योजना के पात्र व्यक्ति अब अपनी बेटी की शादी के लिए सरकार की योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सरलहरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिन आवेदकों ने इस योजना के तहत गत वित्त वर्ष में आवेदन किया था और अभी तक उनके खाते में आर्थिक सहायता की राशि नहीं पहुंची है तो वे तीन दिन के अंदर आवेदन पत्र में दर्शाई गई त्रुटियों को दूर करने के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि त्रुटियां पूरी न करवाने वाले आवेदकों को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें