फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए हक लेकर रहेंगे : दहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण के लिए हक लेकर रहेंगे : दहिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति की ओर से गांव सुल्लर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 युवा साथियों की ‘शहादत’ पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

समिति के राष्ट्रीय सचिव प्रताप सिंह दहिया ने जाटों को एकजुट होने और अपने हक के लिए लड़ने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण संघर्ष समिति आरक्षण का हक लेकर रहेगी चाहे इसके लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। अब तक सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है जोकि किसी भी सूरत में सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्षरत है और आश्वासन देने के बावजूद भी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। दहिया ने कहा कि इस संबंध में जल्द संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी और हर स्तर पर जाकर आरक्षण की मांग को लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान जिला प्रधान जसविंदर धनोरा, दलबीर पूनिया, सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़, गुरुदेव सुल्लर, सतीश चौधरी, हरपाल धनयोडा, जयसिंह जलबेड़ा, बलकार संधू, सोनू बलाना, बिंदर जलबेड़ा, काका भनोखेड़ी, जग्गा खैरा, निर्मल सरपंच धुराला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें