फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- ज्वलनशील पदार्थ रखने के आरोप में तीन और काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी।
देशद्रोह और दंगा भड़काने के मामले में डेरा समर्थक तीन आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को अदालत में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस व सीआरपीएफ के जवान अदालत परिसर में मौजूद रहे। उधर, बराड़ा पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ रखने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को काबू किया है। इस मामले में एक आरोपी पहले ही काबू किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सजा सुनाए जाने के विरोध में देशद्रोह और दंगा भड़काने की कोशिश करने के आरोप में डेरा समर्थक नरेश कुमार, पुनीत कुमार व अशोक कुमार को काबू किया गया था। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 38 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की थी, जो दंगा भड़काने के लिए इस्तेमाल की जानी थी। बुधवार को इन तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत में आरोपी बब्याल निवासी डेरा समर्क नरेश कुमार की तरफ से अधिवक्ता तरून दत्ता और सुशांत शर्मा, आरोपी पुनीत की तरफ से अधिवक्ता गुरप्रीत सिंह, मुलाना निवासी डेरा समर्थक अशोक कुमार की तरफ से आदित अग्रवाल पेश हुए। अदालत ने इस संबंध में दोनों पक्षों की दलीलें सुनते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। इन तीनों आरोपियों पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 124-ए, 188 और सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बराड़ा के नामचर्चा घर में मिले ज्वलनशील पदार्थ के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी प्रवीण कुमार को पहले ही काबू कर लिया था, जिसने पूछताछ में तीन अन्य आरोपियों के नाम बताए थे। काबू किए गए तीनों आरोपियों की पहचान महिंद्र पाल निवासी बराड़ा, भोला राम व संजीव कुमार उर्फ संजू वासीयान गांव सुभरी थाना बराड़ा के रूप में हुई है, जिनको त्रिवेणी चौक बराड़ा से गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों नामचर्चा घर बराड़ा की प्रशासनिक अधिकारी व बराड़ा पुलिस ने तलाशी ली थी। इस दौरान भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुए थे। पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ अपने कब्जे में लेकर आरोपी प्रवीण कुमार निवासी बराड़ा को बराड़ा से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया था कि इस मामले में महिद्र, भोला राम व संजीव उर्फ संजू भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें