फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत नहीं अपहरण करने आए थे अधोया में : यशपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। अधोया गांव में हुए पंचायती विवाद अब नया मोड़ आया है। अधोया निवासी वीरेंद्र के पिता व राखी के ससुर यश पाल ने बताया कि लड़की पक्ष के लोग पंचायत करने नहीं बल्कि उसकी लड़की का अपहरण करने आए थे। समय रहते अगर गांव के लोग उनका विरोध न करते तो उसकी लड़की का अपहरण हो जाता। लड़की के पिता यश पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि वीरेंद्र की पत्नी राखी के परिजन पहले वीरेंद्र के घर जीरकपुर में उसको पीटने आए थे। जब वह वहां पर नहीं मिला तो वह तीन चार कारों में अधोया में उसके घर आ टपके। घर में उसकी लड़की सीमा अकेली थी। प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, जय प्रकाश, नर सिंह व संदीप ने बताया कि जब वह सीमा के चिल्लाने की आवाज सुन कर मौके पर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। यश पाल ने बताया कि उसके घर से नकदी, अन्य कीमती सामान व सोने चांदी के गहने ले गए। जिसकी शिकायत बराड़ा थाना में की गई। पुलिस ने अभी फिलहाल मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें