अंबाला कैंट। शिवपुरी कालोनी के निकट टांगरी से एक बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बताया जाता है कि बुजुर्ग टांगरी पर काम से गया था और वापिस नहीं लौटा। पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाशा, कोई सुराग न मिलने पर महेश नगर थाना पुलिस को लापता होने की शिकायत दी। हेड कांस्टेबल सुखबीर सिंह ने बताया कि गांव नगेंल निवासी करनैल सिंह 52 वर्षीय के परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है और आसपास के इलाके में पूछता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुुजुर्ग व्यक्ति का रंग सांवला, पतला शरीर, शरीर पर एलर्जी के निशान है।