शहजादपुर। शिवा हाई स्कूल पतरेहड़ी में रक्षा बंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने सुंदर व आकर्षक राखियां बनाई। प्रधानाचार्य मोहन लाल सैनी ने छात्रों द्वारा बनाई गई राखियों की प्रशंसा की। इस दौरान विजयी छात्र पारस, तमन्ना, वंशिका, अन्नु, खुशी वर्मा, तनु , पूनम, पायल, स्मृति, आंचल, भावना, मोहिल, हर्षित, अनमोल व मुस्कान को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अध्यापिका परमजीत, मनदीप कौर, नवनीत कौर, रजनी, संदीप व अन्य ने पूर्ण सहयोग दिया। सरस्वती हाई स्कूल कड़ासन में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग बिरंगी राखियां बनाई। स्कूल प्रबंधक विशाल कुमार, मुख्याध्यापिका और अध्यापकों ने बच्चों को इस पर्व के जानकारी दी। इस दौरान प्रतिभागी छात्रों को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।