फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा सदस्यों ने किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर ब्राह्मण सभा के सदस्यों की ओर से प्राचीन शिव मंदिर में बैठक का आयोजन प्रधान राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का आरंभ जिला प्रधान प्राण नाथ शर्मा व रामफल शर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके किया। सचिव कृष्ण लाल, प्रधान राजेंद्र शर्मा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की। सभा की ओर से इस मौके पर पौधरोपण भी किया। सुरेंद्र पंकज ने वृक्ष के महत्व के बारे बताते हुए कहा कि वन हमारे जीवन है तथा हमें हर वर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर राजकुमार संत, दिलबाग राय, बलदेवराज, शिव कुमार, जुगल किशोर, सतपाल, एचएस झुनझुनवाला, डीके अग्रवाल व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें