अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के अधीन बठिंडा-श्री गंगानगर खंड पर अबोहर और श्री गंगानगर के बीच मेंटेनेंस मशीनें चलाने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है।
इसके चलते 15 से 29 अक्तूबर तक यानी कुल 15 दिनों के लिए कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने इस अवधि के दौरान 14 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। ट्रेन नंबर 54753 बठिंडा-श्री गंगानगर और 54756 श्री गंगानगर-बठिंडा 15, 22 और 29 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
इसी प्रकार 54753 बठिंडा-श्री गंगानगर और 54756 श्री गंगानगर-बठिंडा 16 और 23 अक्तूबर को , 54753 बठिंडा-श्री गंगानगर और 54756 श्री गंगानगर-बठिंडा 17 व 24 अक्तूबर, 54753 बठिंडा-श्री गंगानगर व 54756 श्री गंगानगर-बठिंडा 18 और 25 अक्तूबर, 54753 बठिंडा-श्री गंगानगर व 54756 श्री गंगानगर-बठिंडा 19 और 26 अक्तूबर और 27 अक्तूबर 54753 बठिंडा-श्री गंगानगर व 54756 श्री गंगानगर-बठिंडा 21 और 28 अक्तूबर को रद्द रहेगी। संवाद