अंबाला छावनी में डंपिंग यार्ड में रखे गए कबाड़ वाहन। संवाद
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया। जीएमएन कॉलेज के पास और मोटर मार्केट इलाके में बोर्ड की टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले 14 क्षतिग्रस्त (कबाड़) वाहनों को जब्त कर लिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बोर्ड की टीम सुबह 8 बजे ही दलबल के साथ कार्रवाई के लिए पहुंच गई। टीम ने उन वाहनों को निशाना बनाया जो लंबे समय से सड़क किनारे खड़े थे और यातायात में बाधा बन रहे थे। संवाद