अंबाला। किसान आंदोलन से पहले पंजाब हरियाणा की सीमा बंद होने से पंजाब के पटियाला, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर के करीब 14 रूट प्रभावित रहे। इसमें पंजाब रोडवेज की 147 बसें अपने गंतव्य तक नहीं जा सकीं। यह बसें अंबाला होकर दिल्ली, उत्तराखंड और अन्य राज्यों को जाती हैं। अंबाला डिपो की करीब 50 बसों में से सिर्फ 18 बसों का ही संचालन किया। जो बसें वाया चंडीगढ़ पंजाब में गईं उन्हें 40 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। जबकि अंबाला छावनी से 28 किलाेमीटर के सफर में राजपुरा पहुंच जाते हैं।
अंबाला की 50 बसें रोजाना जाती हैं पंजाब
अंबाला छावनी बस अड्डा से पटियाला के लिए रोजाना करीब 20 बसों का संचालन होता है। लेकिन शनिवार को 9 बसें ही पटियाला जा सकीं। इसी तरह से लुधियाना के लिए भी 20 बसों को संचालन होता है लेकिन चार बसें ही लुधियाना जा सकीं। वहीं अंबाला छावनी से जालंधर के लिए चार बसों का संचालन होता है लेकिन एक बस ही जालंधर जा सकी। जबकि अमृतसर तीन बसें जाती हैं जोकि सुबह के समय तीनों बसे अमृतसर के लिए रवाना की गईं।
पंजाब से तीन बसें ही पहुंची अंबाला
किसान आंदोलन और खन्ना में सीएम रैली के लिए पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की करीब 150 बसों में से तीन बसे पटियाला से अंबाला आई। जबकि 147 बसों को संचालन बंद रहा है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, बठिंडा, संगरूर, अंबाला, दिल्ली, हरिद्वार और देहरादून, सहारनपुर, यमुनानगर, जयपुर और वृंदावन के रूट प्रभावित रहे। पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की रात्रि सर्विस की करीब सात बसें, जिसमें दिल्ली, हरिद्वार और देहरादून से बसें जालंधर अमृतसर और पटियाला में गईं।
निजी बसों ने नहीं उठाई लुधियाना से पहले की सवारियां
किसान आंदोलन से पहले अंबाला अमृतसर राजमार्ग बंद रहा। जिसके कारण पंजाब से आने वाली निजी बसें लुधियाना से राजपुरा , बनूड, जीरकपुर, लालडू होते हुए अंबाला छावनी बस अड्डे पर आ रही थी। यह बसें अंबाला से लुधियाना के बीच की कोई भी सवारी नहीं बैठा रही थी। प्राइवेट बस चालकों का कहना है कि रास्ता बंद होने के कारण वह सिर्फ अंबाला से लुधियाना और लुधियाना से अंबाला की सवारी ही बैठा रहे हैं।
फोटो: 09
भतीजी की शादी निपटाकर जा रहा काम पर
सहारनपुर निवासी बादल ने बताया कि वह लुधियाना फैक्टरी में फाइबर का काम करता है, भतीजी की शादी के बाद उसे वापस लुधियाना जाना है। इसके लिए वह पिछले एक घंटे से छावनी बस अड्डे पर बस की इंतजार कर रहा है, लेकिन कोई बस नही मिल आ रही है।
फोटो: 10
गोबिंदगढ़ के लिए डेढ़ घंटे से कर रहा बस का इंतजार
लुधियाना निवासी संजीत कुमार ने बताया कि वह जींद से छावनी बस स्टैंड आया है, यहां से उसे मंडी गोबिंदगढ़ जाना है जहां पर वह बेकरी में काम करता है उसे बस अड्डे पर डेढ़ घंटा हो गया है। लेकिन बस नहीं आई है। जो प्राइवेट बस चालक है बोल रहे है कि वह लुधियाना में उतारेंगे।
फोटो: 11
पीपली से आया है और सरहिंद जाना है
कुरूक्षेत्र निवासी समकेश ने बताया कि वह जंघम है और पीपली से आया है उसे सरहिंद जाना है। लेकिन उसे यहां पर सरहिंद की बस नहीं मिल रही है। जो बस उसका चालक बोल रहा है कि वह रास्ते में कहीं नहीं उतारेगा वह सिर्फ लुधियाना की सवारी लेकर जा रहा है।
फोटो: 13
डेढ़ घंटे से पटियाला की बस का कर रहा इंतजार
कुरूक्षेत्र के अमीन गांव निवासी बुजुर्ग जंगेशवर ने बताया कि उसे पटियाला जाना है और वह डेढ़ घंटे से पटियाला की बस की इंतजार कर रहा है। लेकिन बस नहीं आ रही है न ही कोई ठीक से बता रहा है कि बस कब आएगी।
वर्जन
किसान आंदोलन और खन्ना में सीएम की रैली को लेकर पंजाब से पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की तीन बसें पटियाला से अंबाला में आई। करीब 147 बसें विभिन्न रूटों पर नहीं चलीं।
बलविंद्र सिंह, पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज, अड्डा इंचार्ज , अंबाला छावनी।
लुधियाना निवासी संजीत कुमार
लुधियाना निवासी संजीत कुमार
लुधियाना निवासी संजीत कुमार
लुधियाना निवासी संजीत कुमार
लुधियाना निवासी संजीत कुमार
लुधियाना निवासी संजीत कुमार