फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिन में 14 एमएम बारिश, आज भारी बारिश की उम्मीद

विज्ञापन
अंबाला में हो रही बरसात के दौरान यात्री रेलवे स्टेशन में दा​खिल होते हुए
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रक्षाबंधन पर सोमवार को सुबह से शाम तक मौसम परिवर्तनशील रहा। सुबह कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 22 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
इससे 21 और 22 अगस्त को भारी बारिश की आशंका है। मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी आने के आसार है। जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियां में अगले तीन चार दिनों में कमी हो सकती है। इस दौरान राज्य के उत्तरी व दक्षिण जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवा में बदलाव पूर्वी से उत्तर पश्चिमी होने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन

सीजन में सामान्य से कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगस्त माह में बारिश अच्छी हुई है। अगस्त माह में 189.1 मिलीमीटर बारिश सामान्य होनी थी, लेकिन यह 289.9 मिलीमीटर हो चुकी है। यह सामान्य से 53 फीसदी ज्यादा है। इसी तरह जून से लेकर अभी तक पूरे सीजन में सामान्य 600 मिलीमीटर बारिश होनी थी। अभी तक 424.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य से 29 फीसदी कम है। इस बार अगस्त में तो अच्छी बारिश हुई, मगर जुलाई माह सूखा ही निकला। जिससे जुलाई माह में गर्मी ने भी परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें