फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 छात्रों समेत 14 मिले संक्रमित, अब 112 हुए एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों में कोरोना संक्रमण आने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भी लिए गए 18 सैंपलों में से 3 छात्र संक्रमित मिले हैं। कुल 14 संक्रमित मरीजों की सोमवार को पुष्टि हुई है। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हजार 54 हो गई है। इस दौरान 8 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 795 हो गई है। इस समय 112 लोग ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अभी तक 147 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि छात्रों में 1 गांव बम्बा से, 1 मुलाना से एवं 1 योगी मोहल्ला बराड़ा से आया है। इसके अतिरिक्त कल्याणा शहजादपुर से 3, चंदरपुरी अंबाला से 1, रेलवे स्टेशन बराड़ा से 1, सेक्टर 7 अंबाला सिटी 2, जग्गी कॉलोनी अंबाला सिटी से 1 मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें