फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाना में ब्लैक फंगस के 14 मामलों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएम अस्पताल मुलाना में ब्लैक फंगस से पीड़ित 40 वर्षीय प्रेमलता का नाक से ऑपरेशन कर फंगस को निकाला गया। यमुनानगर निवासी महिला कोरोना संक्रमित होने पर उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल हुई। इसके बाद महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। ब्लैक फंगस शुरुआत में ही होने के ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। एमएम मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. एलएन गर्ग ने बताया कि एमएम अस्पताल में ब्लैक फंगस का उपचार कराने आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एमएम अस्पताल मुलाना में वीरवार को दो मामले अंबाला से और एक मामला डेरा बस्सी से आने के बाद अब ब्लैक फंगस के 14 मामले हो गए हैं। इनके अलावा 4 मरीज संदिग्ध हालत में उपचाराधीन है। इसमें से एक ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज खतरे में है।
विज्ञापन

सरकारी सप्लाई में मिल पाए केवल 34 टीके
नोडल अधिकारी ने बताया कि ब्लैक फंगस में आवश्यक टीके सरकारी सप्लाई से कम ही आ रहे हैं। उन्हें केवल 34 टीके उपलब्ध कराए गए हैं। जिसमें 18 टीके बुधवार को व 16 टीके वीरवार को मिले हैं। बाकी टीके वह स्वयं ही उपलब्ध करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस के लिए एक मरीज को करीब 100 डोज चाहिए होती हैं, जबकि इतनी डोज उन्हें उपलब्ध नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें