फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कनाडा भेजने के नाम पर 13.60 ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। कनाडा भेजने के नाम पर बसंतपुरा गांव निवासी प्रदीप कुमार से 13.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। शिकायतकर्ता ने मोहाली स्थित रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सॉल्यूशंस इमिग्रेशन कंपनी पर आरोप लगाया।
विज्ञापन

कंपनी के मालिकों और सलाहकारों ने उन्हें कनाडा भेजने का झांसा दिया। उन्होंने तीन से चार महीनों में वर्क वीजा लगवाने का वादा किया था। इस वादे के बदले प्रदीप से 13.60 लाख रुपये लिए गए। पैसे लेने के बाद भी वीजा नहीं मिला। प्रदीप की शिकायत पर बराड़ा थाना पुलिस ने कंपनी मालिक राकेश रिखी उर्फ राकेश कुमार, प्रभा रिखी, रमनदीप उर्फ मनराज, इंद्रजीत सिंह उर्फ लवी उर्फ बब्बू, रिया शर्मा, रणजीत, कुणाल, नताशा और दीपक अरोड़ा को नामजद किया है।
प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह जुलाई 2023 में मोहाली के फेज-1 स्थित रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सॉल्यूशंस कंपनी के दफ्तर में गया था। उसकी मुलाकात कंपनी के मालिक राकेश रिखी उर्फ राकेश कुमार सहित अन्य आरोपियों से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा किया कि उनकी कंपनी अब तक सैकड़ों लोगों को विदेश भेज चुकी है और उसका भी 3-4 महीनों में कनाडा का वर्क वीजा लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें