फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकरू में मिले नवजात को भेजा पंचकूला शिशु गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
काकरू के नजदीक रात दस बजे सड़क किनारे मिला नवजात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के निकटवर्ती गांव पर सड़क किनारे नवजात शिशु (लड़का) मिला, जिसे पुलिस ने देर रात नागरिक अस्पताल के निक्कू वार्ड में भर्ती करवाया था। इसके बाद शिशु के स्वास्थ्य की जांच कर मंगलवार को उसे पंचकूला शिशु गृह भेज दिया गया है। गांव काकरू निवासी अमृत पाल सिंह ने बताया कि उसने घर के पास ही फोटो स्टेट की दुकान की हुई है। सोमवार रात करीब 10 बजे गांव निवासी जगन्नाथ के लड़के ने उसे बताया कि सड़क किनारे एक नवजात शिशु पड़ा है और रो रहा है। इसके बाद अमृतपाल सिंह ने इसकी सूचना 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अपने कब्जे में लेकर शहर नागरिक अस्पताल के निक्कू वार्ड में भर्ती करवाया।
---
हालत में सुधार, भेजा शिशुगृह
सोमवार पूरी रात नवजात को निक्कू वार्ड में रखने के बाद मंगलवार सुबह बच्चे के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान निक्कू वार्ड के डॉक्टर जसपाल ने बताया कि नवजात की हालत में सुधार होने के बाद उसे शिशु गृह भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बच्चे का वजन करीब ढाई किलोग्राम है, जिस वजह से नवजात के स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कंट्रोल रूम से आई सूचना
शहर बलदेव नगर चौकी पुलिस में तैनात एएसआई राधेश्याम ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि गांव काकरू के नजदीक सड़क पर एक नवजात कपड़े में लिपटा पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे को तुरंत शहर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। एएसआई राधेश्याम ने बताया कि मंगलवार को बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे सीडब्ल्यूसी के हवाले कर दिया गया। यहां से बच्चे को पंचकूला शिशुगृह भेज दिया गया। एएसआई राधेश्याम ने बताया कि शिशु को सड़क किनारे कौन छोड़कर गया है। इसकी अभी तक कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस उस जगह के आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि इस बच्चे को लावारिस हालत में यहां कौन छोड़ कर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें