फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर वन-वे एंट्री-एग्जिट को लेकर कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर वन-वे एंट्री-एग्जिट के लिए कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। उत्तर भारत के प्रमुख अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर वन-वे एंट्री-एग्जिट के लिए रेलवे ने योजना तैयार करनी आरंभ कर दी है। सोमवार शाम को इस मसले पर स्टेशन डायरेक्टर बीएस गिल, कैंट एसडीएम सुभाष सिहाग व ट्रेफिक एसएचओ मनीष कुमार ने स्टेशन पर संयुक्त रूप से मीटिंग की। इस दौरान सुरक्षा का मुद्दा मुख्य रहा। ऐसी योजना बनाई जा रही है कि स्टेशन पर वाहनों की एंट्री एक तरफ से की जाए और दूसरी तरफ से उन्हें बाहर निकाला जाए। इसके अलावा जीटी रोड पर स्टेशन गेट के समक्ष खड़े होने वाले वाहनों को लेकर भी चर्चा हुई। आगामी दिनों में इसको लेकर कार्रवाई आरंभ की जा सकती है।
गत दिनों कैंट स्टेशन पर नॉर्दर्न रेलवे के जीएम ने निरीक्षण के दौरान भी स्टेशन के नए बिल्डिंग प्लान की योजना को जाना था। इसमें स्टेशन पर वाहनों एंट्री व एग्जिट अलग-अलग करने की बात कही थी। इसे लागू करने से पहले रेलवे, प्रशासन व पुलिस की इस पर चर्चा हुई। इस समय कैंट रेलवे स्टेशन पर वाहन चालक स्टेशन के दोनों तरफ स्थित गेटों में से कहीं से भी दाखिल हो जाते हैं। वाहन चालक बेरोकटोक स्टेशन पर दाखिल होते हैं जिस वजह से स्टेशन पर सुरक्षा भी अहम मुद्दा बन गई है। इसी को देखते हुए वाहनों के दाखिल होने से लेकर उनके बाहर होने तक का प्लान बनाया जा रहा है। हालांकि कुछ वर्ष पूर्व भी रेलवे व जीआरपी द्वारा इसपर कार्य किया गया था, मगर कुछ ही समय बाद ट्रैफिक पुराने ढर्रे पर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर आते हैं हजारों यात्री
स्टेशन डायरेक्टर बीएस गिल ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्री प्रतिदिन आते-जाते हैं और वाहनों की एंट्री व एग्जिट सुरक्षा को लेकर एक अहम मुद्दा है। रेलवे स्टेशन बिल्डिंग पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है और सुरक्षा को देखते हुए वन-वे एंट्री एग्जिट पर विचार किया जा रहा है। आगामी दिनों में इस पर ट्रायल भी हो सकता है और इस दौरान काफी कुछ चीजों को नोट किया जाएगा जिनमें वाहनों की संख्या आदि शामिल होगा। स्टेशन पर माहौल सुरक्षित रहे इसको लेकर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें