फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर निगम ने हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर निगम ने रेलवे रोड पर हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
जिला कोर्ट के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को नगर निगम की टीम ने रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिसबल के साथ पहुंची निगम टीम ने रेलवे रोड पर स्थित फाटक के दोनों ओर कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

लाइसेंस इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, क्लर्क बलबीर सिंह सहित पुलिस चौकी नंबर दो की टीम और होमगार्ड की मौजूदगी में करीब 12 बजे कचहरी चौक पहुंची। इस दौरान उन्होंने जहां दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया वहीं जेसीबी की मदद से दुकानों के बाहर हुए अतिक्रमण को हटाया। दुकानों के बाहर बने थड़ों और ऊपर बड़े छज्जों को तोड़ा गया। रेहड़ी, फड़ी लगाकर काम करने वालों की रेहड़ियां और फड़ियां भी हटवाई गई। निगम अधिकारियों ने बताया कि 14 अगस्त 2014 में अतिक्रमण को लेकर रेलवे रोड की सैकड़ों दुकानों को नोटिस जारी किया था। बावजूद इसके दुकानदारों ने कब्जा नहीं हटाया। नगर निगम द्वारा नोटिस भेज दुकानदारों को रिमाइंड भी करवाया गया था। बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी दुकानदारों पर कोई असर नहीं हो रहा था जिसके चलते निगम की टीम को कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें