फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से 25 मार्च तक चंडीगढ़ लाइन पर कई ट्रेन रहेंगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
17 से 25 मार्च तक चंडीगढ़ लाइन पर कई ट्रेन रहेंगी रद्द
विज्ञापन

अंबाला कैंट। चंडीगढ़-दप्पर रेलमार्ग पर नॉन इंटरलाकिंग कार्य के दौरान रेलमार्ग प्रभावित रहेगा। सीनियर डीसीएम प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि इस दौरान 15 से 25 मार्च तक कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा। रद्द होने वाली ट्रेनों में ट्रेन नंबर 54531-32 अंबाला कैंट-कालका पैसेंजर, 04924 चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस, 14095-96 दिल्ली-सराय-भिवानी हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस, 12411-12 चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस, 12058-57 जनशताब्दी एक्सप्रेस, 14217 ऊंचाहर एक्सप्रेस और 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों को बीच मार्ग में रद्द किया जाएगा। इनमें 19717 जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र पर रद्द होगी। 12983 अजमेर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अंबाला कैंट स्टेशन पर रद्द होगी। 14614-13 फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस लुधियाना स्टेशन पर रद्द होगी। 12527-28 रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अंबाला कैंट स्टेशन पर रद्द होगी। 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अंबाला कैंट पर और 54303 दिल्ली-कालका पैसेंजर अंबाला कैंट स्टेशन पर रद्द होगी। 14615-16 लालकुआं एक्सप्रेस, 15531 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस और 22458 हिमाचल एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें