फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- सूचना पाकर पुलिस ने किया मौके का मुआयाना, शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रैच से बेटा लेने गई महिला, चोरों ने घर से चुराया 40 तोला सोना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी एक महिला बेटे को लेने के लिए क्रैच सेंटर गई कि चोरों ने घर में घुसकर लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक का कहना है कि करीब 40 तोले सोने के गहने चोरी हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मकान मालिक सतीश कालड़ा ने बताया कि वह हर रोज की भांति दुकान पर गए थे, जबकि घर के अन्य सदस्य भी काम पर गए थे। घर पर उनकी पुत्रवधू आरती अकेली थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनकी पुत्रवधू दोपहर सवा 12 बजे घर से छोटे बेटे को क्रच में लेने गई हुई थी। घर के सभी दरवाजों को अंदर से कुंडी लगी थी और मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। लेकिन जैसे ही एक बजे उनकी पुत्रवधू घर आई तो देखा कि घर के अंदर अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और कपड़े बिखरे पड़े थे। जब अलमारी के अंदर रखे गहनों को देखा तो गहने गायब थे। तभी इसकी सूचना नारायणगढ़ पुलिस को दी गई, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का दौरा किया। वहीं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। सतीश कालड़ा का कहना है कि उसके घर से लगभग 40 तोले सोने के गहने गायब हुए है जिसमें 20 तोले उसके पुत्र और पुत्रवधू के, 10 तोले बेटी के और 10 तोले उनके व उनकी पत्नी के गहने शामिल हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि चोरों ने सतीश के मकान के साथ लगते खाली प्लॉट से पीछे से दीवार फांद कर घटना को अंजाम दिया है, जहां दीवार पर चोरों के चप्पल के निशान भी पाए गए है।
विज्ञापन

इस बारे में नारायणगढ़ थाना प्रभारी सुरेश पाल का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें