फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134ए के तहत नौवीं से बारहवीं कक्षाओं में दाखिले की समय सारिणी जारी : ऊमा शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियम 134-ए के तहत नौवीं से 12वीं कक्षाओं में दाखिले की समय सारिणी जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
शिक्षा विभाग की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और बीपीएल बच्चों को मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में नियम 134-ए के तहत दाखिला दिलवाने को समय सारिणी जारी कर दी गई है। समय सारिणी के अनुसार नौवीं से 12वीं कक्षा में प्रवेश के लिए सभी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को 20 मार्च तक अपने नोटिस बोर्ड पर कक्षा वाइज नियम 134-ए के तहत रिक्तियां प्रदर्शित करनी होगी।
विज्ञापन

डीईओ उमा शर्मा ने बताया कि 11वीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा 10वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा के बाद की जाएगी। इन रिक्तियों के आधार पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और बीपीएल परिवारों के बच्चे 20 मार्च से 10 अप्रैल तक संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। यह आवेदन विभाग की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन दर्ज करवाए जा सकते हैं। आवेदन के बाद 12 अप्रैल को परीक्षा के लिए योग्य विद्यार्थियों की सूची खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने कार्यालय में प्रदर्शित की जाएगी और 15 अप्रैल को असेसमेंट टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इस टेस्ट का परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किया जाएगा, जो बीईओ कार्यालय में देखा जा सकता है। इस अधिनियम के तहत योग्य विद्यार्थियों के लिए दाखिले का पहला ड्रा 22 अप्रैल को निकाला जाएगा और ड्रा के आधार पर 23 अप्रैल से 26 अप्रैल तक विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। शेष बची सीटों पर दूसरा ड्रा दो मई को निकाला जाएगा और इस ड्रा के आधार पर तीन और चार मई को दाखिले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें