फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माना लगाने का विरोध, छात्राओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जुर्माना लगाने का विरोध, एएमयू मुलाना की छात्राओं ने दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
कॉलेज फीस पर भारी भरकम जुर्माना लगाए जाने से परेशान एमएम यूनिवर्सिटी मुलाना की बीएसई नर्सिंग की छात्राओं ने मुलाना-बुडियों मार्ग पर धरना दिया। इससे मार्ग दोनों तरफ से बंद हो गया व मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर बेवजह ही फीस पर जुर्माना लगाने का आरोप लगाया है।
मुलाना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे व छात्राओं को समझाया, लेकिन छात्राएं जुर्माने को माफ करने के बाद ही वहां से उठने की मांग पर अड़ी रहीं। तीन घंटे बाद लगभग सात बजे जब मुलाना थाना प्रभारी ने उन्हें कानून व्यवस्था की दुहाई दी तब जाकर छात्राओं ने मार्ग से जाम हटाकर कॉलेज एडमिन ब्लॉक के सामने धरना दे दिया। छात्राओं ने बताया कि उनकी फीस पर पंद्रह हजार तक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

छात्राओं के अनुसार होस्टल में बालकनी होने का अतिरिक्त शुल्क चार हजार तक फीस में जोड़ा गया है, जोकि नाजायज है। साथ ही फीस पर अन्य जुर्माना भी लगाया गया है। छात्राओं ने कहा कि वो अपनी फीस पर लगे जुर्माने को माफ करवाने पर अडिग हैं, जिसको लेकर उनका यूनिवर्सिटी के खिलाफ धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

मुलाना थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जाम लगाने वाली छात्राओं को समझाने के बाद उन्होंने जाम खोल दिया। लेकिन पता चला है कि उन्होंने एडमिन ब्लाक के आगे फिर से धरना दे दिया है। छात्राओं से बात की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें