फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर में डिजिटल साक्षरता अभियान के बारे में बताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
स्थानीय पंचायत भवन में अटल सेवा केंद्रों के विलेज लेवल इंटरपैन्योर के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव स्तर के उद्यमियों को सर्विस जानकारी के महत्वपूर्ण बिंदुओं कैशलेस लेनदेन, प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान, डिजिटल डॉक्टर, जवाहर नवोदय विद्यालय आदि विषयों पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनय भाटिया ने प्रतिभागियों को अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जा रही वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, बिजली के बिल भरने, रेलवे बुकिंग सहित 100 से अधिक सेवाओं की बेहतर प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। निकट भविष्य में इन सेवाओं में और अधिक विस्तार होगा ताकि गांव में रहने वाले लोगों को विभिन्न सेवाओं के लिए खंड, उपमंडल और जिला कार्यालय के चक्कर न लगाने पडे़ं। बैठक में आए सभी ग्राम स्तर के उद्यमियों को प्रशिक्षण के दौरान अन्य महत्वपूर्ण जानकारी बारे भी प्रशिक्षण दिया गया ताकि वह इस प्रशिक्षण शिविर से महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर ग्राम स्तर पर किए जाने वाले व्यवसायों में इसका प्रयोग कर अपने व्यापार को बढ़ा कर आमदनी को दोगुना कर सकें। उन्होंने कहा कि आज के समय में नई तकनीकों के बारे में हमें स्वयं जागरूक रहने की आवश्यकता है वहीं दूसरों को इससे जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें