फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों व सामाजिक संस्थाओं ने उत्साह से मनाया तीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बुधवार को तीज का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं तीज पर महिलाओं ने जमकर नृत्य भी किया। स्कूलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को इस त्योहार के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

- जैन फैलोशिप क्लब की महिला सदस्यों द्वारा तीज का त्योहार बड़े हर्षोल्लास एवं आनंद के साथ मनाया गया। सारा माहौल पारंपरिक वेशभूषा एवं तीज के रंगों में सराबोर रहा। इस कार्यक्रम में जैन फैलोशिप क्लब की सदस्यों ने पारंपरिक तीज के गीतों पर ढोल की थाप के साथ नृत्य किया। तीज क्वीन कांटेस्ट में निधि जैन को तीज क्वीन चुना गया, जबकि रनरअप निशी जैन रही। इस दौरान तीज मेला इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान जैन फैलोशिप क्लब की प्रथम महिला प्रिया जैन, रितु जैन, रुपाली जैन, शिखा जैन, अनुजा जैन, मीतु जैन आदि मौजूद रहीं।
- अग्रवाल धर्मशाला में तीज के त्योहार पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने हरियाली तीज के अवसर पर पारंपरिक गीत व वेस्टर्न गानों पर खूब धमाल मचाया। अग्रवाल फैलोशिप क्लब महिला विंग की प्रधान हेमा गुप्ता ने महिलाओं को हरियाली तीज के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक हरियाली तीज मनाया जाता है। इस त्यौहार की मधुर बेला के आगमन के समय नवविवाहिता लड़कियों को उनके ससुराल से पीहर बुला लिया जाता है। इस दौरान क्विज, गिफ्ट, म्यूजिकल चेयर व तंबोला आदि आयोजन करवाए गए। डांस व खेलों में विजेता आने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वंदना बंसल, मीनू गुप्ता, वंदना गुप्ता, रिद्दी जिंदल, मोनिका गोयल, वनिता सिंगला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

- सेंट्रल फीनिक्स क्लब में दीपिका शर्मा, श्वेता जैन, अनिता सहगल व रितु दुआ द्वारा संयुक्त तौर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सवा सौ से अधिक महिलाओं ने शिरकत की। पारंपरिक गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकी। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई जिनमें विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए तरह-तरह के व्यंजन भी तैयार किए जिनका सभी ने आनंद लिया।
- इसी प्रकार जेसीआई फोरम ऑफ अंबाला इंडस्ट्री की महिला विंग द्वारा तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया। इसमें तीज के त्योहार पर कई प्रकार के खेल करवाई गई। कार्यक्रम में कपल कैटवॉक करवाई गई, जिसमें दीपक पूरी व पूजा पूरी विनर रहे और योगेश गोस्वामी, शिल्पी गोस्वामी दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा तीज क्वीन का खिताब ऋचा आहूजा ने जीता। इस मौके पर रिया रतरा पूर्व पार्षद मुख्य अतिथि रही। इस मौके पर सचिव रिधिका धाम, प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेशन रीमा मरवाह, प्रोजेक डिरेक्टर मिसा सिंह आदि मौजूद रहे।
- माउंट कार्मल इंटरनेशनल स्कूल काठेमाजरा में बुधवार को हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल डा. हरलीन कौर ने बताया कि दिन भगवान शिव ने देवी पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें