फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति के लिए 31 अगस्त तक कर सकते आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर तक शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। यह छात्रवृत्ति अल्पसंख्यक समुदाय के उन परिवारों के बच्चों को दी जाती है जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये या इससे कम हो।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए योग्य लाभपात्र 31 अगस्त तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। जो विद्यार्थी गत वर्ष से इस योजना का लाभ ले रहे हैं वह इसके नवीनीकरण के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। डीसी प्रभजोत सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति का प्रावधान मुस्लिम, ईसाइ, सिख, बौध, जैन, पारसी इत्यादि अल्संख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए है। छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को व्यवसायिक और तकनीकी कोर्सों में शिक्षा के अवसर प्रदान करना है ताकि वे धन के अभाव में अवसरों से वंचित न रहें।छात्रवृति के लिए योग्य पात्रों को ऑनलाईन आवेदन करना होता है। छात्रवृति के लिए निर्धारित संख्या में 30 प्रतिशत लड़कियों के लिए आरक्षित है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि यह छात्रवृति तकनीकी और व्यवसायिक कोर्सों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर तक उन विद्यार्थियों को दी जाती है जो मान्यता प्राप्त संस्थानों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें