फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बार्डर पर इनेलो का धरना 10 को, रोकेंगे पंजाब से आने वाली वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब बॉर्डर पर इनेलो का धरना 10 को
विज्ञापन

अंबाला सिटी। इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि एसवाईएल नहर में पानी लाने के लिए इनेलो के नेता व कार्यकर्ता 10 जुलाई को शंभू बैरियर पर धरना देंगे। साथ ही पंजाब से आने वाले वाहनों का रास्ता भी रोका जाएगा।
विज्ञापन

वे अंबाला सिटी में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लालड़ू में अंबाला छावनी के कार्यकर्ताओं के साथ नारायणगढ़ , बराड़ा, यमुनानगर व अन्य कई जिलों के कार्यकर्ता भी धरने में शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं को बताया कि पंजाब हमारे हिस्से का पानी पिछले 50 वर्षों से रोके बैठा है और इस आंदोलन से हम पंजाब की आंखों से पानी निकालने का काम करेंगे। अभय चौटाला ने कहा कि आज कांग्रेस अगर किसान हितैषी होती तो सड़कों पर उतर कर धरने देती , प्रदर्शन करती , लाठियां डंडे खाती लेकिन ये लोग पंजाब में कैप्टन अमरिंदर की सरकार को बचाने और आलाकमान को खुश रखने के लिए एसवाईएल की बात नहीं करते। उन्होंने प्रदेश के मंत्री अनिल विज को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विज एक दिन इनेलो जैसी राजनीति कर के देख लें, पसीने छूट जाएंगे। अभय चौटाला ने भाजपा के नेताओं की आपसी लड़ाई पर तीखा प्रहार किया और कहा कि आज अंबाला के सभी विधायकों को एक साथ बैठा दो ये आपस मे लड़ते नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को ड्यूटियां भी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें