फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- ट्विन सिटी के नालों के आलवा टांगरी नदी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने नालों की सफाई के इंतजाम देखे
विज्ञापन


अंबाला सिटी/कैंट। अंबाला मंडल के नए आयुक्त विवेक जोशी सुबह जिले के अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरे। उन्होंने मुख्य ड्रेन, टांगरी नदी और नालों में सफाई कार्य का निरीक्षण किया और मानसून से पहले सफाई कार्य पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। कुछ स्थानों पर उन्होंने कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों का उन्होंने जायजा लिया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। गौरतलब है कि मौसम विभाग द्वारा 25 जून तक मानसून आने की संभावना जताई गई है और डीसी प्रभजोत सिंह पूर्व में इस अवधि तक ट्विन सिटी के प्रमुख नालों व नालियों में सफाई कार्य पूरा करने की डेडलाइन जारी कर चुके हैं। निरीक्षण के दौरान एडीसी आरके सिंह, निगम आयुक्त सतेंद्र दुन, एसडीएम सुभाष सिहाग, सतेंद्र सिवाज, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह सहित जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली निगम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आधा दर्जन से ज्यादा ड्रेनों का मुआयना किया
मंडलायुक्त जोशी ने ट्विन सिटी में आधा दर्जन से ज्यादा ड्रेनों का मुआयना किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई के लिए मशीनों के साथ-साथ पुलों और पुलियों के नीचे जमी गाद को निकालने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए। डीसी प्रभजोत सिंह ने मंडल आयुक्त को बताया कि गत वर्ष की तुलना में नालों की सफाई अधिक बेहतर तरीके से की गई हैं। गुड़गुड़िया नाला सदर क्षेत्र के साथ-साथ रेलवे क्षेत्र में भी निगम अधिकारियों द्वारा ओकलेन मशीन का इस्तेमाल किया गया है। इसी प्रकार महेश नगर ड्रेन, हाथी खाना ड्रेन और अंबाला शहर में इंको ड्रेन, सेशन ड्रेन, घेल ड्रेन, अंबाला ड्रेन, सिंघावाला ड्रेन में भी पूरी तरह सफाई करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर तक बढ़ेगी पंप हाउस की क्षमता
आयुक्त ने घसीटपुर में सिंचाई विभाग के पंप हाउस का भी निरीक्षण किया। यहां बिजली चली जाने की स्थिति में जनरेटर इत्यादि की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। डीसी ने बताया कि पंप हाउस की क्षमता को बढ़ाने के लिए योजना तैयार की गई हैं। इस योजना पर सितंबर माह के बाद कार्य आरंभ किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महावीर पार्क से जलखुंबी निकालने तथा इस पार्क की झील के जल स्तर को कम करने के लिए हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें