फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला पर गिरी आफत बब्याल-रानीबाग व दुखेड़ी सहित 5 नए कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन तीन के पहले ही दिन अंबाला पर आफत आन पड़ी। एक साथ 23 नए मरीज कोरोना के सामने आने पर हड़कंप मच गया। इनमें छावनी नागरिक अस्पताल में डाक्टरों के आवास बनाने वाले करीब 18 श्रमिकों को स्कूल में और 4 अन्य जगह क्वारंटीन किया गया है जबकि महिला डाक्टर को अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। दूसरी तरफ अंबाला के बब्याल की गूगा माड़ी के पास डेहा कालोनी, छावनी के रानीबाग, हरी नगर और साहा के दुखेड़ी और छावनी नागरिक अस्पताल के साथ लगते एरिया को नया कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए इन्हें सील कर दिया गया है। पाए गए सभी श्रमिक और महिला डाक्टर इन्हीं एरिया की रहने वाली हैं। अब यहां पर सभी गतिविधियों को बैन कर दिया गया है। रात करीब 11 बजे तक स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमें इन सभी एरिया की सीलिंग पुलिस के साथ मिलकर करवा रही थी। साथ ही साथ इनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी रात को होम क्वारंटीन करने की प्रक्रिया चल रही थी। बात दें कि अब इन पांचों एरिया में रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग शुरू करवाई जाएगी। ऐसे में करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों की अब स्वास्थ्य विभाग को स्क्रीनिंग करवानी पड़ेगी। उधर सोमवार को 139 नए सैंपल भेजे गए हैं इनकी रिपोर्ट मंगलवार तक आएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने मजूदरों को स्कूल में क्वारंटीन करने के बाद उनके संपर्क में आने वालों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। इस लिस्ट में मजूदरों से पूछा जा रहा है कि वह कौन-कौन सी जगह जाते थे और किस-किस के संपर्क में आते थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाजारों में जाकर पता लगा रही कि यह परिवार कौन-कौन सी दुकान से सामान खरीदते थे। ऐसे में सभी को क्वारंटीन किया जाएगा।
अंबाल में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 14 था, जिसमें से 11ठीक है और एक का उपचार चल रहा है। जबकि दो की मौत हो चुकी है। अब एक साथ 22 मजदूर व एक महिला डाक्टर सामने आने पर कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 37 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें